Saturday, 26 September 2020
सुमन योजना 2020,ऑनलाइन आवेदन-सरकारी योजना । सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना ।
सुमन योजना 2020,ऑनलाइन आवेदन-सरकारी योजना । सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना ।

देश में बहुत सारी ऐसी महिलाएं हैं जिनके पास पैसा इतना ज्यादा नहीं है पैसे की कमी के कारण गर्भावस्था के समय वह अपनी जरूरतों को पूरा नहीं कर पाती है ना ही सुचारू रूप से उनका इलाज हो पाता है और ना ही पर्याप्त दवा की जरूरतों को पूरा कर पाती है । और ऐसा होने पर प्रसव के समय महिलाओं को काफी समस्या आती है साथ ही कुछ खराबी हो जाती है तो माता और शिशु दोनों की मृत्यु भी हो जाती है इन सभी समस्या को देखते हुए भारत सरकार के द्वारा सुरक्षा मातृत्व आश्वासन योजना यानी सुमन योजना की शुरुआत की गई इस योजना के तहत प्रसव के दौरान अस्पताल में भर्ती और बच्चे के जन्म के ऊपर होने वाले सभी खर्चों को सरकार के द्वारा उठाया जाएगा साथ ही महिलाओं को इसके तहत लाभ भी दिया जाएगा बच्चे के स्वास्थ्य से लेकर महिला के स्वस्थ और सभी उपयोग में आने वाली दवाई सरकार के द्वारा ही उपलब्ध करवाई जाएगी । साथ ही महिला का प्रसव नर्सों की निगरानी में कराया जाएगा ताकि जच्चा और बच्चा दोनों में किसी को समस्या ना हो ।
भारत सरकार के द्वारा महिलाओं के लिए बहुत बड़ी योजना शुरू कर दी गई है जिसका लाभ देश की हर एक महिलाओं को दिया जाएगा जो गर्भवती हैं सरकार के द्वारा गर्भवती महिलाओं को बहुत सारे लाभ दिए जाएंगे जिसके बारे में हम विस्तार में जानेंगे ।
विश्व स्वास्थ्य संगठन के आंकड़े के मुताबिक भारत में आज भी ऐसी महिलाएं हैं जो पैसे की कमी के कारण प्रेगनेंसी के दौरान प्रसव घर पर ही करवाती है यह तरीका आमतौर पर बहुत ही कम खर्चीला होता है लेकिन इस तरीके के दौरान जच्चा और बच्चा दोनों को बहुत सारे खतरे भी हो सकते हैं ,इस बड़ी और जटिल समस्या को दूर करने के लिए मोदी सरकार ने सुमन योजना की शुरुआत की है सुमन योजना यानी कि सुरक्षित मातृत्व आश्वासन योजना ।

सरकार के द्वारा सुमन योजना की शुरुआत ही गर्भवती महिलाओं को लाभ देने के लिए किया गया है, योजना के तहत जच्चा और बच्चा दोनों का पूर्ण रूप से ख्याल रखा गया है और इन्हें निम्नलिखित लाभ भी दिए जाएंगे ।
सुमन योजना के तहत सरकार केवल प्रसव तक ही नहीं बल्कि उसके आगे तक की भी जिम्मेवारी लेती है बच्चे के जन्म के 6 महीने बाद तक सरकार बच्चे और मां दोनों के लिए दवाइयों का भी इंतजाम करती है , और पूरी तरह से इसका भी ध्यान रखती है कि जच्चा और बच्चा दोनों सुरक्षित रहें ।
✔ यदि गर्भवती महिला को किसी प्रकार की परेशानी होती है या अगर उनके प्रसव के दौरान कोई समस्या या फिर किसी प्रकार के उपचार की जरूरत होती है तो सरकार यह भी मुहैया कराएगी और इलाज पर आए पूरे खर्च का भुगतान भी सरकार के द्वारा ही किया जाएगा ।
✔प्रसव का सारा खर्च सरकार के द्वारा उठाया जाएगा प्रसव अगर नॉर्मल होता है या ऑपरेशन के द्वारा इस बात से कोई फर्क नहीं पड़ता है प्रसव पर आए संपूर्ण खर्च सरकार के द्वारा ही भुगतान किए जाएंगे
✔ प्रसव से पहले भी महिलाओं को बहुत सारे टेस्ट कराने की जरूरत होती है लेकिन अक्सर आर्थिक रूप से असक्षम महिलाएं यह टेस्ट नहीं करवा पाती है लेकिन सुमन योजना के तहत जिस भी टेस्ट की आवश्यकता होगी सरकार के द्वारा वह टेस्ट फ्री में कराया जाएगा ।
DOCUMENT FOR SUMAN SCHEME
✔ माता का आधार कार्ड (गर्भवती महिला)
✔आय प्रमाण पत्र
✔और भी दस्तावेज अनिवार्य हो सकते हैं लेकिन इसकी जानकारी हम आपको तभी दे पाएंगे जब योजना को लांच कर दिया जाएगा ।
सुरक्षा मातृत्व आश्वासन सुमन योजना के लाभ
✔ इस योजना के तहत शिशु के जन्म हो जाने के 6 महीने तक महिला और शिशु दोनों को सरकारी मुफ्त चिकित्सा के साथ हर प्रकार की दवाएं भी उपलब्ध कराई जाएगी ।
✔ सुमन योजना के तहत महिलाओं की गर्भावस्था के दौरान जटिलताओं के कारण सी सेक्शन की फ्री सुविधा भी उपलब्ध कराई जाएगी ।
✔ Suraksha Matritva Aashwasan Yojana के तहत डिलीवरी के 6 महीने के बाद तक महिला तथा शिशु का मुक्त स्वास्थ्य भी उपलब्ध कराया जाएगा ।
✔ सुमन योजना के अंतर्गत महिलाओं को टिटनेस डिप्यीरिया का टीका भी लगाया जाएगा जिससे गर्भवती महिलाओं को किसी प्रकार की बीमारी नहीं होगी ।
✔ Suraksha Matritva Aashwasan Yojana के तहत गर्भवती महिलाओं को घर से अस्पताल तक ले जाने में जो भी परिवहन की खर्च आएगी वह भी सरकार के द्वारा प्रदान ही जाएगी ।
✔ सुमन योजना के तहत महिला का कम से कम चार नेटल चेकअप होगा जिसका सारा खर्च सरकार के द्वारा उठाया जाएगा ।
✔ पहले 6 महीने तक जो गर्भवती महिलाएं हैं उन्हें पूरा इलाज प्रदान किया जाएगा साथ ही पहली तिमाही के दौरान उनका एक चेकअप भी सरकारी सहायता से किया जाएगा ।
No comments :
Post a Comment