Friday, 8 January 2021

One Nation One Ration Card Scheme | एक देश एक राशन कार्ड योजना 2021

No comments :

 एक देश एक राशन कार्ड योजना | One Nation One Ration Card Scheme


हाल ही में हुई बैठक में पासवान द्वारा कई मुद्दों पर चर्चा की गयी जैसे राष्ट्रीय खाद्य सुरक्षा कानून के कुशल क्रियान्वयन, खाद्यान्नों के भंडारण, पूर्ण कम्प्यूटरीकरण, और वितरण में पारदर्शिता और तो और एफसीआई, सीडब्ल्यूसी और एसडब्ल्यूसी डिपो के डिपो ऑनलाइन सिस्टम (डॉस) के साथ समन्वय रखते हुए एक यह मुद्दा भी रखा गया है।


एक देश एक राशन कार्ड योजना के तहत हर क्षेत्र के निवासी को राशन कार्ड की सुविधा देश में हर किसी राज्य में दे दी जायेगी। वह व्यक्ति कहीं भी रहे अपने राशन कार्ड से इस योजना के तहत अन्न किसी भी पीडीएस की दुकान से अपना एक दिन का अन्न प्राप्त कर सकता है। यह हर एक नगरिक के लिए बहुत बड़ी राहत की बात है।



वन नेशन वन राशन कार्ड अगस्त 2021 से होगा लागू

देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 30 जून 2021 को भारत के गरीब परिवारों को एक नई सौगात दी है। अब अगस्त माह से भारत में वन नेशन वन राशन कार्ड का नियम लागू हो जाएगा। यानी अगर आप देश के किसी भी राज्य में क्यों ना हो आपको कम दामों में राशन मिल सकेगा। इससे पहले हर राज्य के अलग अलग राशन कार्ड होते थे, जिसकी वजह से गरीब लोग अगर काम की तलाश में बाहर जाते थे, तो उन्हे सस्ते दामों पर राशन और अन्य सुविधाएं नहीं मिल पाती थी। लेकिन अब वन नेशन वन राशन कार्ड के आ जाने के बाद यह समस्या पूरी तरह खत्म हो जाएगी।



एक देश, एक राशन कार्ड योजना के लाभ

इस योजना के अंतर्गत प्रवासी मजदूरों को लाभ प्राप्त होगा जो गरीब है और रोजगार की तलाश में एक राज्य से दुसरे राज्य में जाकर अवसर खोजते रहते है।

सभी लाभार्थी इस एक देश, एक राशन कार्ड योजना के तहत अपना राशन किसी भी राज्य की पीडीएस राशन केंद्र से लेने में पूर्ण रूप से स्वतंत्र रहेंगे।

राशन के किसी भी केंद्र पर जाकर इस योजना का लाभ उठाया जा सकता है। किसी एक केंद्र से राशन प्राप्त करने की बाध्यता नही होगी। इससे किसी एक ही राशन के विक्रेता पर ही सारा भार नही पड़ेगा।

अच्छी बात यह है कि देश के कई राज्यों में पीडीएस प्रणाली के एकीकृत प्रबंधन की शुरुआत बड़ी तेजी से सरकार द्वारा कर दी गयी है जिसके अंतर्गत आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, कर्नाटक, गुजरात, हरियाणा, झारखंड, केरल, तेलंगाना और साथ ही त्रिपुरा जैसे राज्य सम्मिलित है।

इस एक देश, एक राशन कार्ड योजना को केंद्र सरकार समय रहते ही पूरे देश के विभिन्न राज्यो में स्थापित करना चाहती है ताकि ज़्यादा से ज़्यादा लोग इस योजना का लाभ उठा सकें।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग इस योजना को बढ़ावा देते हुए बड़े स्तर पर काम कर रहे है ताकि अगले माह तक तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के लाभार्थी भी एक देश, एक राशन कार्ड योजना का पीडीएस की दुकानों से तथा कथित लाभ उठा सके।

एक देश, एक राशन कार्ड योजना के तहत भ्रष्टाचार के किस्से कम होंगे और हर उपभोक्ता अपने राशन कार्ड की मदद से अन्न को किसी भी पीडीएस की दुकानों से पारदर्शिता व बड़ी ही आसानी से खरीद सकेगा।

खाद्य और सार्वजनिक वितरण विभाग एक देश, एक राशन कार्ड योजना के तहत सभी कार्य उद्देश्य पूर्वक संपन्न कर रहे है। 

No comments :

Post a Comment