Thursday, 23 July 2020
पीएम स्वनिधी योजना , ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन पंजीकरण फॉर्म
पीएमस्वनिधी योजना, ऑनलाइन रजिस्ट्रेशनपंजीकरण फॉर्म
Pm SVANidhi Yojana 2020 : जैसा आप सभी लोग जानते हैं कोरोनावायरस का कहर दिन-प्रतिदिन बढ़ता जा रहा है इस कहर की वजह से आम जनता और निचले स्तर के कारोबारी और छोटे लोग बहुत ही नीचे जा चुके हैं । कमाई का कोई साधन नहीं है ना ही कहीं से पैसे आने के आसार इस समस्या को देखते हुए देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा 1 जून 2020 को केंद्रीय कैबिनेट की बैठक की गई और इस बैठक के दौरान पीएम स्वनिधी योजना की शुरुआत की गई ।
पीएम स्वनिधी योजना के अंतर्गत देश के रेहड़ी और पटरी वाले छोटे दुकानदार जो सड़क के किनारे अपना दुकान चलाते हैं को अपना खुद का काम नए सिरे से शुरू करने के लिए केंद्र सरकार के द्वारा ₹10000 का लोन मुहैया कराया जाएगा , यह लोन है लेकिन इस पर ब्याज दर काफी कम रहेगी और अन्य लोन की अपेक्षा यह बहुत ही सस्ता पड़ेगा । Pm SVANidhi Yojana को प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का नाम भी दिया गया है ।
-:PM SVANIDHI YOJANA:-

प्रधानमंत्री स्ट्रीट वेंडर आत्म निर्भर निधि योजना यानी Pm SVANidhi Yojana के तहत देश के सभी सड़क के किनारे रोजमर्रा के काम करने वाले जैसे फल, सब्जी विक्रेता रेहड़ी पर छोटे-मोटे दुकान लगाने वाले लोगों को सरकार के द्वारा ₹10000 का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा ताकि वह इस राशि को प्राप्त कर अपने बिजनेस को फिर से शुरू कर सके । यह लोन रेहड़ी पटरी वाले को 1 साल के भीतर किस्त में लौटना होगा , जो व्यक्ति इस लोन को समय पर चुका देते हैं उस वेंडर्स को 7 फ़ीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के तौर पर उनके बैंक खाते में सरकार के द्वारा ट्रांसफर किया जाएगा ।
-:पीएम स्वनिधी योजना पर7% सब्सिडी:-

कोरोनावायरस काल में चरमराई अर्थव्यवस्था को एक नई गति देने के लिए सरकार के द्वारा पीएम स्वनिधी योजना की घोषणा की गई योजना में आवेदन करने वाले लोगों को सरकार के द्वारा ₹10000 का ऋण उपलब्ध कराया जाएगा । जरूरतमंद इस रकम को साल भर के अंदर सरकार को आसान किस्तों में चुका सकते हैं अगर कोई व्यक्ति इस रकम को साल भर से पहले चुका देता है तो सरकार की तरफ से लोन पर 7% तक की सब्सिडी उस व्यक्ति के सीधे बैंक अकाउंट में जमा की जाएगी ।
स्ट्रीट वेंडर क्या होता है और इस ऋण का लाभ कौन कौन ले सकता है?
साधारण शब्दों में बात की जाए तो वह व्यक्ति जो सड़क के किनारे किसी प्रकार का काम करता है , स्ट्रीट वेंडर हो सकते हैं सड़क के किनारे फल सब्जी बेचने वाले , ठेले पर फल सब्जी इत्यादि बेचने वाले, समान स्टॉल रेडी या फुटपाथ पर काम करने वाले व्यक्ति । इस श्रेणी के व्यक्तियों को Pm SVANidhi Yojana के तहत लाभान्वित किया जाएगा ।
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के लाभ

➦केंद्र सरकार के द्वारा स्ट्रीट वेंडर्स रेहड़ी पटरी के लिए खास Pm SVANidhi Yojana का लाभ प्रदान किया जाएगा।
➦स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना के तहत शहरी ग्रामीण क्षेत्र के रहने वाले व्यक्ति जो सड़क के किनारे माल बेचते हैं को लाभार्थी माना गया है ।
➦पीएम स्वनिधी योजना के तहत देश के स्ट्रीट वेंडर ₹10000 तक की कार्यशील पूंजी ऋण का लाभ उठा सकते हैं जिसे वह साल भर में आसान किस्तों के रूप में भुगतान कर सकते हैं ।
➦Pm SVANidhi Yojana के तहत देश के 50 लाख से भी अधिक लोगों को लाभ पहुंचाया जाएगा ।
➦इस योजना के तहत जो कोई व्यक्ति लोन लेता है और लोन की रकम को समय से पहले चुका देता है तो उन्हें केंद्र सरकार के द्वारा सात फ़ीसदी का वार्षिक ब्याज सब्सिडी के रूप में उनके बैंक एकाउंट में जमा किया जाएगा ।
➦प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना देश की चरमराई अर्थव्यवस्था को ऊपर लाने प्रौद्योगिकी का उपयोग करते हुए क्षमता को बढ़ाने के साथ कोरोना संकट में कारोबारी को आई दिक्कत और कारोबार को नए सिरे से शुरू करने में मील के पत्थर का काम करेगा ।
➦जो कोई व्यक्ति पीएम स्ट्रीट वेंडर आत्मनिर्भर निधि योजना का लाभ लेना चाहता है उसे लोन प्राप्त करने के लिए पीएम स्वनिधी योजना के आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा यह ऑफलाइन आवेदन बैंक के माध्यम से भी की जा सकती है ।
➦ इस योजना से कोरोना संकट के समय में कारोबार में जो गिरावट आई है उसको सही करने और कारोबार को नए सिरे से स्टार्ट करने में काफी मदद मिलेगी और आत्मनिर्भर भारत अभियान को भी एक गति प्राप्त हो पाएगा ।
प्रधानमंत्री स्वनिधी योजना के पात्र लाभार्थी कौन-कौन है?
- नाई की दुकान
- जूता बनाने वाले (मोची)
- पान की दुकान (पनवाड़ी)
- सड़क के किनारे सब्जी बेचने वाले
- कपड़े धोने वाले की दुकान (धोबी)
- फल बेचने वाले
- चाय का ठेला लगाने वाले
- स्ट्रीट फूड विक्रेता
- फेरी वाला जो वस्त्र इत्यादि बेचता है
- खोखा लगाने वाले
- चाऊमीन , ब्रेड पकोड़ा ,अंडे बेचने वाले विक्रेता
- सड़क के किनारे किताबें स्टेशनरी लगाने वाले
- कारीगर
No comments :
Post a Comment