Thursday, 23 July 2020

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना | Pashu Kisan Credit Card scheme

No comments :
पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना | Pashu Kisan Credit Card scheme 

➤अगर आप भी पशु पालन करते हैं तो सरकार की Pashu Kisan Credit Card scheme आपके बहुत काम आ सकती है । अगर आप गाय का पालन करते हैं तो सरकार के द्वारा 40000 और अगर आप भैंस का पालन करते हैं तो सरकार के द्वारा 60000 आपको दिए जाएंगे ।
➤ सरकार के द्वारा एक किसान को अधिकतम एक से डेढ़ लाख रुपए तक दिए जा सकते हैं तो चलिए जानते हैं पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के बारे में ।
Pashu Kisan Credit Card scheme की शुरुआत ऐसे किसानों के लिए की गई है जिनके पास जमीन या तो कम है या फिर उनके पास जमीन है ही नहीं और यह किसान पशुपालन जैसे कि गाय, बकरी, भैंस इत्यादि का पालन करते हैं तो इनको लाभान्वित करना सरकार का मुख्य उद्देश्य है ।इन किसानों को भी प्रोत्साहित करने के लिए पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना की शुरुआत की गई है ।


पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना , संपूर्ण जानकारी । PASHU KISAN CREDIT CARD SCHEME

Pashu Kisan Credit Card scheme के तहत अगर कोई भी किसान गाय का पालन करता है तो उन्हें ₹40000 प्रति गाय और अगर भैंस का पालन करता है तो उन्हें 60000 प्रति भैंस Pashu Kisan Credit Card के तहत दिए जाएंगे ।पशु पालन करने वाले किसान 16,0000 तक सरकार से राशि प्राप्त कर सकते हैं ।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के लाभ | PASHU KISAN CREDIT CARD YOJANA BENEFITS

PASHU KISAN CREDIT CARD से किसानों के निम्नलिखित लाभ हो सकते हैं ।
किसान अगर गाय का पालन करता है तो उसे ₹40000 प्रति गाय लोन के रूप में दिया जाएगा ।
अगर किसान भैंस का पालन करता है तो उसे ₹60000 प्रति भैंस दिया जाएगा ।
अगर किसान के द्वारा बकरी का पालन किया जाता है तो उसे₹4000 दिए जाएंगे ।
इसी प्रकार से अगर किसान के द्वारा साल सूअर का पालन किया जाता है तो ₹16300 प्रतिवर्ष दिए जाएंगे ।
क्या है पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना और यह कैसे काम करती है ? 

क्या है पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना और यह कैसे काम करती है ?

pmkisan pashu Credit Card scheme भी Kisan credit card scheme (KCC) के समान ही है जैसे Kisan credit card scheme (KCC) के अंतर्गत किसानों को जमीन के ऊपर लोन बहुत कम ब्याज दर पर उपलब्ध कराए जाते थे । इसी प्रकार से pmkisan pashu Credit Card  scheme के तहत किसानों को लोन पशुओं को पालने के लिए बहुत कम ब्याज दरों पर दिए जाते हैं ।
 
➤Pashu Kisan Credit Card scheme के तहत किसान को जो भी लोन मिलता है उसे वह किस्तों में चुकाना होता है पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना (kisan credit card) 
के तहत किसान लोन प्रति पशु के हिसाब से ले सकते हैं ।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत प्रति पशु आपको कितना रुपए मिलता है ?
➤यदि किसी पशुपालक के पास गाय हैं तो वह ₹40783 प्रति गाय ऋण के रूप में ले सकता है ।यह ऋण बैंक के द्वारा किसानों को किस्तों के रूप में दी जाती है Pashu Kisan Credit Card scheme के तहत बैंक के वित्तीय पैमाने के आधार पर पशुपालक को लोन 6 बराबर किस्तों में यानी कि ₹6797 प्रतिमाह के हिसाब से दिया जाएगा ।

➤यदि किसान को किसी कारणवश किसी माह की किस्त नहीं मिल पाती है तो वह पशु किसान क्रेडिट कार्ड स्कीम के तहत किस्त अगले माह प्राप्त कर लेगा ।पशु किसान क्रेडिट कार्ड योजना के तहत किसान को जो भी रकम मिलती है वह रकम किसानों को अगले वर्ष 4% ब्याज दर के साथ लौटानी होती है ।
योजना के तहत राशि लौटाने की अवधि 1 वर्ष के लिए तभी से शुरू होती है जब किसानों को इस योजना के तहत पहली किस्त की रकम मिलती है ।

पशु किसान क्रेडिट कार्ड के लिए कैसे आवेदन करें ?
➤अगर आपने Kisan credit card (KCC) बनवाने के लिए आवेदन किया होगा तो आपको pmkisan pashu Credit Card  बनवाने में काफी ज्यादा समस्या नहीं होगी । दोनों योजना लगभग समान ही है pmkisan pashu Credit Card scheme पशु के लिए चलाया जाता है जबकि Kisan credit card scheme(KCC) के तहत आप को जमीन के ऊपर लोन दी जाती हैं दोनों योजना के लिए आवश्यक दस्तावेज भी लगभग समान ही हैं और आवेदन की प्रक्रिया भी पूरी तरह से समान ही है ।

➤pmkisan pashu Credit Card आप ऑफलाइन बैंक के माध्यम से ही बनवा सकते हैं इसके लिए आपको बैंक में जाकर पशु किसान क्रेडिट कार्ड बनवाने के लिए फॉर्म लेना होगा फॉर्म भरनी होगी और फॉर्म में आपको KYC के डॉक्यूमेंट भी लगाने होंगे । KYC DOCUMENTS के तौर पर आधार कार्ड का इस्तेमाल अनिवार्य है और इसके साथ आपको वोटर आईडी कार्ड या PAN CARD जैसे दस्तावेज भी लगाने पर सकते हैं ।


No comments :

Post a Comment