Friday, 24 July 2020
स्त्री शक्ति पैकेज स्कीम संपूर्ण जानकारी 2020 | STREE SHAKTI YOJANA
⥤ जैसा आप सभी जानते हैं केंद्र सरकार और राज्य सरकार देश की महिलाओं की स्थिति को ऊपर उठाना चाहते हैं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना और इन्हें कारोबार के क्षेत्र में भी लाना चाहते हैं , ऐसा करने के लिए केंद्र सरकार और राज्य सरकार के द्वारा बीते कुछ समय में बहुत सारी सरकारी योजनाओं की शुरुआत की गई है इसी में एक सरकारी योजना Stree Shakti Package Scheme के नाम से शुरू की गई है ।
⥤ स्त्री शक्ति योजना का लाभ लेकर महिला खुद का कारोबार जमा सकेंगे और इस योजना के तहत महिलाओं को आर्थिक सहायता प्रदान किया जाएगा
⥤ जो महिला खुद का कारोबार शुरू करना चाहते हैं या खुद के कदम पर खड़े होना चाहते हैं उनके लिए सरकार के द्वारा Stree Shakti Package Scheme का लाभ दिया जाएगा ,स्त्री शक्ति पैकेज स्कीम के तहत सरकार इन महिलाओं को बैंक से 25 लाखों रुपए तक का लोन दिलाएंगे लेकिन स्त्री शक्ति स्कीम से जुड़े कुछ शर्ते होती है जिन्हें इन महिलाओं को पूरा करना होगा।

स्त्री शक्ति योजना विशिष्ट रूप से महिलाओं को वित्तीय सहायता और प्रसंगकरण में रियायतें प्रदान करने के लिए स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा शुरू की गई एक योजना है । Stree Shakti Package Scheme के तहत स्टेट बैंक ऑफ इंडिया के द्वारा
जो मापदंड बनाए गए हैं उसमें उद्यमी के पास महिलाओं के स्वामित्व वाली पूंजी का 50% या उससे अधिक होना चाहिए ।
यानी इस योजना के तहत ऐसे उद्यमियों को लोन दिया जाएगा जिसका उद्यम महिला के स्वामित्व में हो ।
स्त्री शक्ति पैकेज योजना का उद्देश्य

जैसा कि आप सभी जानते हैं देश में पुरुषों की अपेक्षा महिलाओं की स्थिति कारोबार के मामले में इतनी अच्छी नहीं है , पुरुषों को कारोबार करने के लिए फिर भी घर से सहायता मिल जाती है लेकिन महिलाओं की स्थिति में ऐसा कुछ नहीं होता है ।
महिलाओं को बहुत कम ही घर से आर्थिक मदद मिल पाती है और इस समस्या को देखते हुए सरकार के द्वारा स्त्री शक्ति पैकेज योजना की शुरुआत की गई जिसके तहत महिलाओं को उचित ब्याज दर पर एक निश्चित राशि कर्ज के रूप में बैंक के द्वारा प्रदान की जाती है ।
STREE SHAKTI YOJANA के तहत दी जाने वाली छूट
➡️ अलग-अलग श्रेणियों में लागू होने पर मार्जिन 5% तक कम किया जा सकता है ।
➡️ अगर महिला लोन 2 लाख रुपए या इससे अधिक लेती है तो उस पर ब्याज दर 0.5% तक कम हो जाएगा ।
➡️ MSME के मामले में अगर 5 लाख रुपए तक का लोन भी लिया जाता है तो इसमें सिक्योरिटी यानि सुरक्षा की कोई आवश्यकता नहीं है ।
➡️ Term loan और Working capital सुविधा रियायती मार्जिन और ब्याज दरों के साथ उपलब्ध है MCLR पर ब्याज दर 4% प्रतिवर्ष रखा गया है ।
➡️ MSME में रजिस्टर्ड कंपनियों को 50000 से 25 लाख रुपए तक का लोन दिया जा सकता है ।
➡️ Stree Shakti Yojana के तहत Business Enterprises को ₹50000 से लेकर 2 लाख रुपए तक का लोन देने की सुविधा की गई है ।
स्त्री शक्ति लोन योजना पात्रता और आवश्यक दस्तावेज ?
➡️ आवेदक केवल महिला ही होनी चाहिए
➡️ अगर लोन के लिए आवेदन किसी फार्म या कंपनी के द्वारा किया जाता है तो उसमें महिला स्वामित्व 50 फ़ीसदी या उससे अधिक होनी चाहिए । महिला का शेयर अधिक होने पर ही आवेदन स्वीकार किया जाएगा ।
➡️ आधार कार्ड
➡️ वोटर आईडी कार्ड
➡️ निवास प्रमाण पत्र
➡️ बैंक खाते की संपूर्ण जानकारी
➡️ अगर खुद का कारोबार है तो कारवार से संबंधित तमाम जानकारी जैसे कंपनी के दस्तावेज, ऑफिस का पता, कंपनी के खाते की जानकारी इत्यादि भी मांगी जा सकती हैं ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment