Friday, 24 July 2020

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बैंक अकाउंट नंबर कोड कैसे बदलें । Pm Kisan Yojana

No comments :
प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना(pm Kisan Yojana) के तहत किस्त का पैसा निरंतर पाते रहने के लिए आपको अपनी हर 
एक जानकारी प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के आवेदन में सही रखनी होगी । ऐसे में अगर आपका प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के
 तहत बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड(pm Kisan bank account and IFSC code update)
 या किसी भी प्रकार की जानकारी गलत हो गई है तो आज हम आपको उसे सही करने की प्रक्रिया बताने जा रहे हैं

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना बैंक अकाउंट अपडेट Process

कॉमन सर्विस सेंटर(CSC pm Kisan update) के माध्यम से प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत
 अपडेट का काम होता है ,लेकिन अगर अंदर की बात की जाए तो कॉमन सर्विस सेंटर(CSC) के माध्यम से केवल नाम और आधार संख्या का ही सुधार किया जा सकता है और
 प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना (pm kisan Yojana New Registration) के लिए नया आवेदन । ऐसे में जिन किसान का बैंक अकाउंट नंबर 
आईएफएससी कोड या कोई और जानकारी गलत हो गई है तो उनके पास सुधार करने के क्या उपाय हैं ?

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना  सुधार के लिए एकमात्र उपाय मौजूद है ऑफलाइन का ।
PM Kisan offline Update

प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना के तहत अगर आपको किसी भी प्रकार का अपडेट करवाना है तो इसके लिए आपको ऑफलाइन का ही सहारा लेना होगा ।

ऑफलाइन अपडेट आप अपने लेखपाल/कृषि कार्यालय/नोडल ऑफिसर से संपर्क कर करवा सकते हैं ।

फॉर्म भरते समय ध्यान रखे :

जब भी कोई किसान इस PM Kisan Yojna के लिए अपना फॉर्म अप्लाई करता है, सबसे पहले उस किसान और CSC ऑपरेटरों को विशेस तौर से यह ध्यान देना चाहिए कि वे किसी भी प्रकार के विवरण जैसे , आवेदक का नाम , बैंक खाता संख्या , आईएफएससी कोड, आधार कार्ड नंबर में कोई गलती न करें।

अगर आप ऐसा करते है तो आपका फॉर्म निरस्त कर दिया जायेगा या फिर आपको मिलने वाली आर्थिक सहायता राशि के भुगतान को रोक दिया जाएगा .

PM KISAN BANK ACCOUNT UPDATE OFFLINE FORM .

यहां पर हम आपको एक फॉर्म दे रहे हैं जिसकी बदौलत आप बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड का सुधार ऑफलाइन के माध्यम से करवा सकते हैं ।


ऑफलाइन फॉर्म के माध्यम से बैंक अकाउंट और आईएफएससी कोड अपडेट कराने के लिए कुछ मुख्य बिंदु ।

➡ दिए गए फॉर्म को डाउनलोड कर इसे प्रिंट कर ले ।

➡ फॉर्म में अपना नया बैंक अकाउंट नंबर आईएफएससी कोड या फिर जो भी सुधार करवाना है दर्ज करें ।

➡ फॉर्म के साथ अपना आधार कार्ड और बैंक अकाउंट पासबुक की प्रति कॉपी को जोड़ें ।

➡ फॉर्म सफलतापूर्वक भरे जाने और जरूरी दस्तावेज संलग्न करने के पश्चात आप इसे संबंधित अधिकारी के पास जमा कर सकते हैं ।


Download



No comments :

Post a Comment