Saturday, 25 July 2020
Sakhi Yojana (सखी योजना) क्या है , ऑनलाइन पंजीकरण , बैंकिंग सखी योजना

जैसा कि आप सभी जानते हैं हमारा पूरा भारत देश कोरोनावायरस के वजह से अस्त-व्यस्त हो चुका है बेरोजगारी बढ़ रही है और कोरोनावायरस थमने का नाम भी नहीं ले रहा है । इस बेरोजगारी और लोगों की जरूरतों को देखते हुए उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री श्री योगी आदित्यनाथ जी के द्वारा यूपी बैंकिंग सखी योजना की शुरुआत की गई ।
UP Banking Sakhi Scheme का मुख्य उद्देश्य कोरोनावायरस लॉकडाउन में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए आमजन यानी ग्रामीण क्षेत्र के लोगों तक पैसे की पहुंच को बनाए रखना और लेन-देन को सुचारू रूप से संचालित करना है । BC Sakhi का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को पैसे के लेन-देन में मदद करना और उन तक पैसे कि पहुंच को बनाए रखना है ।

इस योजना को शुरू करने के पीछे मुख्य उद्देश्य सरकार का महिलाओं को एक निश्चित रोजगार उपलब्ध कराना है इस योजना के तहत जो भी महिलाएं अपना रजिस्ट्रेशन करती है उन्हें 6 महीने तक ₹4000 प्रति महीना के हिसाब से दिया जाएगा

आप सभी भली-भांति जानते हैं पूरा देश और कह लीजिए पूरी दुनिया कोरोनावायरस जैसी लाइलाज बीमारी से लड़ रहा है ऐसे में हम सबको सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करना है । आप लोग यह भी जानते हैं सरकार के द्वारा पिछले कुछ महीनों में बहुत सारी योजनाओं की शुरुआत की गई जिसमें लोगों को पैसे दिए जाते हैं , इन पैसे की निकासी करने के लिए लोग बैंक में ज्यादा भीड़ लगा रहे हैं जिसे सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं हो पा रहा है , इस को ध्यान में रखते हुए सरकार ने UP BC Sakhi Yojana का शुभारंभ किया ।
Uttar Pradesh BC Sakhi Yojana के तहत जितने भी महिला BC Sakhi बनाए जाएंगे उनका मुख्य काम ग्रामीण क्षेत्र के लोगों को घर-घर जाकर उनके पैसे की जरूरतों और आवश्यकताओं को पूरा करना है । इससे किसी बैंक या किसी एटीएम पर भीड़ लगने जैसी समस्या खत्म हो जाएगी और BC Sakhi पूरी सावधानी के साथ लोगों के घर जाएंगे और लेन-देन का कार्य संपन्न करेंगे । इस कार्य के एवज में BC Sakhi को सरकार के द्वारा ₹4000 प्रतिमाह दिया जाएगा और यह काम लगभग 6 महीने तक चलाया जाएगा यानी BC Sakhi Yojana का लाभ लेने वाली महिला लगभग ₹24000 कमा पाएंगे और साथ ही इन्हें हर एक लेनदेन पर कमीशन भी दिया जाएगा ।
Subscribe to:
Post Comments
(
Atom
)
No comments :
Post a Comment