Saturday, 25 July 2020
Fino Payment Bank CSP | महीने की कमाई 20 से 25 हजार रुपये तक ।
Fino Payment Bank CSP, कैसे खोले महीने की कमाई 20 से 25 हजार रुपये तक । Fino Payment Bank CSP खोलकर आप महीने के अच्छे खासे कमाई कर सकते हैं, अगर आप अपना एक नया बिजनेस स्टार्ट करने की सोच रहे हैं और आप ग्रामीण इलाके से बिलॉन्ग करते हैं तो वहां पर यह सर्विस काफी ज्यादा चल जाएगी ,आज हम आपको बताने वाले हैं Fino Payment Bank कैसे खोल सकते हैं ? ,इसके अंतर्गत आपको क्या-क्या करने को मिलता है , साथ ही इस काम को कर आप महीने में कितना कमा सकते हैं ।उच्च ब्याज दर
Fino Payment Bank के अंतर्गत अगर साधारण बचत खाते पर ब्याज दर की बात करें तो यहां पर व्याज दर आपको 7.25 फ़ीसदी तक मिलती है जो कि अन्य बैंक के द्वारा दी जाने वाली ब्याज दर से काफी अधिक होती है
PAPER LESS BANKING SERVICES / पेपरलेस बैंकिंग सेवा ।
इस बैंक के अंतर्गत आप बायोमेट्रिक और ओटीपी के जरिए ग्राहकों को खाता Fino Payment Bank के अंतर्गत खोल सकते हो साथ ही ग्राहकों के खाते में पैसे जमा करना या पैसे की निकासी करने के लिए भी कोई पेपर की जरूरत नहीं होती है यह भी पेपरलेस तरीके से बायोमेट्रिक और ओटीपी के माध्यम से किया जा सकता है ।
फिनो पेमेंट बैंक कैसे खोलें ?
अगर आप फिनो पेमेंट बैंक खोलने के लिए एक इच्छुक है तो आप इनके आधिकारिक वेबसाइट पर http://www.finobank.com/ जाकर , इनके अधिकारियों से संपर्क कर सकते हैं और इनको बता सकते हैं कि आप फिनो पेमेंट बैंक खोलना चाहते हैं । अधिकारियों द्वारा आपसे कुछ जानकारी ली जाएगी और कुछ दस्तावेज की मांग भी की जाएगी , जब आपका आवेदन फिनो पेमेंट बैंक के लिए हो जाता है तो इसके बाद अप्रूवल मिलने के पश्चाताप फिनो पेमेंट बैंक की सुविधा को अपने ग्राहकों तक पहुंचा सकते हैं और महीने की अच्छी खासी कमाई कर सकते हैं ।
आप इसकी सेवा के अंतर्गत अन्य बैंकों तक भी अपनी पहुंच को रख सकते हैं जैसे कि फिनो पेमेंट बैंक के खाते से अन्य बैंक में पैसे को भेजना । किसी अन्य बैंक से एटीएम कार्ड या आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के माध्यम से पैसे की निकासी या पैसा जमा करना , किसी अन्य बैंकों के खाताधारकों की बैलेंस इंक्वायरी करना ।
यानी Fino Payment Bank के अंतर्गत आपकी पहुंचा हर एक बैंक तक हो जाती है जिससे आपकी कमाई का अवसर और ज्यादा बढ़ जाता है ।
DBT की भी सेवा उपलब्ध होना ।
फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतर्गत ग्राहकों को डीबीटी की भी सुविधा मिलती है यानी अगर आपका फिनो बैंक में खाता है तो आप सीधे बैंक खाते में पैसे प्राप्त कर सकते हैं चाहे यह पैसा सरकार के द्वारा भेजा गया ही क्यों ना हो ।
ग्राहकों को मिलने वाला फायदा ।
अगर ग्राहक अपना खाता Fino Payment Bank के अंतर्गत खोलता है तो इसमे डेबिट कार्ड के साथ 2 लाख रुपये तक का मुफ्त बीमा कवर भी दिया जाता है , डेबिट कार्ड के माध्यम से आप देश के किसी भी स्थान से एटीएम मशीन के जरिए पैसे की निकासी कर सकते हैं , साथ ही इसके अंतर्गत 2 लाख रुपए तक का मृत्यु या अपंग बीमा भी प्रदान किया जाता है ।
फिनो पेमेंट्स बैंक के अंतर्गत ग्राहकों को इंटरनेट बैंकिंग और मोबाइल बैंकिंग की सुविधा प्रदान की जाती है
अगर आप इनकी ऑफिशियल वेबसाइट पर जाते हैं तो इसके द्वारा आप इंटरनेट बैंकिंग की सुविधा का आनंद ले सकते हैं साथ ही इनके मोबाइल एप्लीकेशन को डाउनलोड कर आप मोबाइल बैंकिंग के अंतर्गत मिलने वाली सुविधाओं का लाभ उठा सकते हैं ।



No comments :
Post a Comment