Friday, 15 January 2021

आवास योजना स्टेटस 2021 | प्रधान मंत्री आवास योजना आवेदन की स्तिथि ऑनलाइन जानें

No comments :

 आवास योजना स्टेटस | प्रधान मंत्री आवास योजना आवेदन की स्तिथि ऑनलाइन जानें


प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने सभी वर्ग के लोगों को साल 2022 तक आवास प्रदान करने की महत्वकांशी योजना को स्थापित करने की कोशिश की है।

 यह योजना 25 जून 2015 से लाई गई है। इस पीएमवाई (PMAY) की योजना के तहत शहर और गांव में निवास करने वाले गरीब और बेघर लोगों को आवास की सुविधा उपलब्ध कराना ही एकमात्र उद्देश्य है।

यदि किसी व्यक्ति के पास आधार कार्ड नही है तो वह व्यक्ति प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत इस लाभकारी योजना का लाभ उठाने में सक्षम नही होगा। इस योजना के अंतर्गत कई सारे गरीब लोगो को लाभ प्राप्त हो चुका है। 


अगर आपने आवास योजना के लिए आवेदन किया है तो इस लेख में आपको अपने आवेदन की स्तिथि यानी Pradhan Mantri Awas Yojana Status कैसे देखें , ये बताएँगे|



प्रधानमंत्री आवास योजना स्टेटस | Awas Yojana Online Application Status

यदि आप आवेदन भर चुके है और प्रधान मंत्री आवास योजना में आपके द्वारा किये गए आवेदन का स्टेटस देखने के लिए इछुक है तो मिनिस्ट्री ऑफ हाउसिंग एंड अर्बन अफेयर्स द्वारा संचालित आधिकारिक वेबसाइट पर https://pmaymis.gov.in/ इस लिंक द्वारा जाया जा सकता है।


इस पोर्टल पर आपको यदि लाभार्थी का नाम खोजना है तो सर्च बेनेफिशियरी के विकल्प पर जाये। दूसरी तरफ यदि आप आवेदन की स्थिति जानना चाहते है तो सिटीजन असेसमेंट के आखिरी विकल्प को चयन करके आगे बढें। यह विकल्प आपको पोर्टल में ऊपर दिए गए दूसरे विकल्पों में से आसानी से मिल जायेगे।


सबसे पहले शहरी आवास योजना के आवेदन की स्थिति ऑनलाइन देखने के लिए कोई भी ब्राऊज़र को खोलें। उसमे आपको पीएमवाई द्वारा अधिकृत वेबसाइट में Click To Open Website  सीधे इस पते पर जाना होगा।

यहाँ शहरी आवास योजना आवेदन की स्थिति जानने के लिए आपको आगे बढ़ने के लिए या तो नाम, पिता का नाम और आइडी साझा करनी होगी वरना असेसमेंट आइडी विकल्प में से एक का चयन करना होगा।


यदि आप नाम के विकल्प को चुनते है तो इसके बाद आपसे आधिकारिक वेबसाइट द्वारा अधिक जानकारी प्राप्त की जायेगी जैसे कि राज्य का नाम, जिला, शहर का नाम, स्वयं का नाम, अपने पिता का नाम, अपना स्थाई पंजीकृत मोबाइल नंबर। ऐसी कुछ महत्वपुर्ण जानकारियां देनी होगी। सारी जानकरी को सुनिश्चित करके इसके बाद आप सबमिट के बटन को दबाएं।

इस पृष्ठ के बाद आपके आवेदन की वर्त्तमान स्थिति आपके सामने प्रस्तुत हो जायेगी और आप इसमें अपना नाम आसानी से देख सकेंगे।

दूसरी तरफ यदि आपके पास असेसमेंट आइडी है तो आप वह विकल्प चुनकर आगे बढ़ सकते है। इसके बाद आपको अपनी आइडी और स्थाई पंजीकृत मोबाइल नंबर दर्ज करना होगा। सबमिट कर आप अपने आवेदन की अभी की स्थिति से अवगत हो सकते है।

इस तरह से आप शहरी आवास योजना आवेदन की स्थिति को ऑनलाइन देख सकते है और अपना काम साध सकते है।

ग्रामीण आवास योजना एप्लीकेशन स्टेटस

अगर आपने आवेदन ग्रामीण आवास योजना के लिए किया है तो ग्रामीण आवास योजना के आवेदन की स्तिथि नीचे दी गई जानकारी के अनुसार देखें:

visit--https://awaassoft.nic.in/netiay/Benificiary.aspx

अगर आपके रजिस्ट्रेशन नंबर है तो नंबर डाल के सबमिट बटन पर क्लिक करें

और तरीकों से जैसे नाम के द्वारा या अन्य जानकारी द्वारा आवेदन की स्तिथि ऑनलाइन देखने के लिए एडवांस सर्च लिंक पर क्लिक करें

No comments :

Post a Comment