Thursday, 8 April 2021

किसानों के खाते में इस तारीख तक आएगी 2000 रुपये की आठवीं किस्त, सरकार ने दी पूरी जानकारी

No comments :
मोदी सरकार की सबसे बड़ी किसान योजना प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि (PM kisan samman nidhi scheme) की आठवीं किस्त का पैसा भेजने की तारीख अब तक तय नहीं हो पाई है. चूंकि रकम बड़ी होती है इसलिए प्रधानमंत्री खुद हर चार महीने पर इसे रिलीज करते हैं. इस बार अभी वो चुनाव में व्यस्त हैं. इसलिए अब किसान निधि का पैसा
 रिलीज करने के बारे में कोई कार्यक्रम तय नहीं हुआ है. 

लेकिन केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी ने बातचीत में कहा कि इस महीने के अंत तक 20 से 25 तारीख के बीच 2-2 हजार रुपये की किस्त सभी किसानों के बैंक अकाउंट (Bank Account) में पहुंच जाएगी.




पीएम किसान स्कीम की शर्तें



(1) केंद्र या राज्य सरकार के अधिकारी इससे बाहर रहेंगे.
(2) पेशेवर, डॉक्टर, इंजीनियर, सीए, वकील और आर्किटेक्ट योजना से बाहर होंगे.
(3) मेयर या जिला पंचायत अध्यक्ष, विधायक, एमएलसी, लोकसभा और राज्यसभा सांसद.
(4) ऐसे किसान जो भूतपूर्व या वर्तमान में संवैधानिक पद धारक हैं, वर्तमान या पूर्व मंत्री हैं.
(5) पिछले वित्तीय वर्ष में आयकर भुगतान करने वाले किसानों को फायदा नहीं मिलेगा.
(6) 10 हजार रुपये से अधिक पेंशन पाने वाले किसानों को भी लाभ नहीं.
(7) 6000 रुपये वाली स्कीम का फायदा लेने के लिए कृषि योग्य जमीन का होना जरूरी है

इस तरह चेक करें पैसा आया या नहीं

-पीएम किसान स्कीम की वेबसाइट (https://pmkisan.gov.in/)पर क्लिक करें.
-दाई तरफ आपको ‘Farmers Corner’ का ऑप्शन मिलेगा.
-Beneficiary status’ पर क्लिक कीजिए. एक नया पेज खुलेगा.
-इसमें आधार नंबर, बैंक अकाउंट या फिर मोबाइल नंबर में से कोई एक विकल्प चुनिए.
-इनमें से किसी एक के जरिए आप अपना स्टेटस देख सकते हैं.
-आपको किस्त के हिसाब से पूरी जानकारी मिलेगी.

No comments :

Post a Comment