Thursday, 14 January 2021

किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021,PMKISAN List, पीएम किसान 7वी किस्त

No comments :

 किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 2021  PMKISAN  List, पीएम किसान 7वी किस्त


किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट को केंद्र सरकार द्वारा ऑनलाइन पोर्टल पर जारी कर दिया गया है । देश के जिन छोटे व सीमांत किसानो ने सरकार द्वारा आर्थिक सहायता प्राप्त करने के लिए इस योजना के तहत ऑनलाइन आवेदन किया है तो वह लाभार्थी पीएम किसान सम्मान निधि योजना की ऑफिसियल वेबसाइट पर जाकर लाभार्थी नई सूची में अपना नाम देख सकते है । जिन लोगो का नाम इस किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट मेंआएगा उन्हें सरकार द्वारा 6000 रूपये की आर्थिक सहायता तीन किश्तों में  प्रदान की जाएगी ।

 किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट की पूरी जानकारी पाने के लिए आपको हमारा आर्टिकल को विस्तारपूर्वक अंत तक पढ़ना होगा |



किसान सम्मान निधि योजना 7वी किस्त

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी के द्वारा किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किस्त की राशि भेजने की घोषणा की गई थी। यह राशि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म दिवस के दिन किसानों के खाते में भेजी गई हैं।  25 दिसंबर 2020 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी द्वारा एक वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग का आयोजन किया गया। इस वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से उन्होंने किसानों से बात की। उन्होंने बताया कि देश के 9 करोड़ किसानों के खाते में 18000 करोड रुपए से ज़्यादा रकम भेजी गई है। यह राशि एक सिंगल क्लिक के माध्यम किसानों के बैंक अकाउंट से पहुंचाई गई है। अब तक इस योजना के अंतर्गत 1 लाख 10 हजार करोड रुपए से ज्यादा किसानों के खाते में पहुंचाए गए हैं।


उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि किसानों के बैंक में पहुंचाने के लिए कोई कमीशन नहीं लिया गया है। ना ही कोई कट किया गया है तथा कोई हेरा फेरी भी नहीं की गई है। टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल करके यह राशि किसानों के अकाउंट में पहुंचाई गई है।

उन्होंने यह भी बताया कि यह राशि किसानों का राज्य सरकार द्वारा पंजीकरण होने के बाद तथा उनके बैंक खातों का वेरिफिकेशन होने के बाद उनके बैंक में पहुंचाई जाती है।

प्रधानमंत्री जी द्वारा यह भी बताया गया कि देश भर की सभी राज्य सरकारें किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट से जुड़ी हुई है। लेकिन पश्चिम बंगाल सरकार ने इस योजना को पश्चिम बंगाल में लागू नहीं किया है। वहां के किसानों को इस योजना का लाभ नहीं पहुंच रहा है। पश्चिम बंगाल के 7000000 किसान इस योजना से वंचित है।

इस योजना के अंतर्गत पश्चिम बंगाल के 2300000 किसानों ने आवेदन किया था लेकिन राज्य सरकार ने वेरीफिकेशन प्रोसेस रोक दिया है।



किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट 8वीं किस्त जल्द जारी की जाएगी

हाल ही में केंद्र सरकार द्वारा किसान सम्मान निधि योजना के अंतर्गत 7वी किस्त की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई गई है। अब सरकार द्वारा जल्द किसान सम्मान निधि योजना लिस्ट की 8वीं किस्त की राशि पूरे देश के किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी। इस बार पश्चिम बंगाल के किसानों तक भी किसान सम्मान निधि योजना की राशि पहुंचने की संभावना है। क्योंकि अब पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी द्वारा इस योजना को पश्चिम बंगाल में लागू करने का निर्णय लिया गया है। ममता बनर्जी द्वारा केंद्र सरकार से पश्चिम बंगाल के सभी किसानों का विवरण मांगा गया है जिन्होंने केंद्र सरकार के पोर्टल पर पंजीकरण करवाया था।


कृषि मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर के द्वारा ममता बनर्जी को पत्र लिखा गया है जिसमें उन्होंने नोडल अधिकारी नियुक्त करने की अपील भी की है। इस पत्र के माध्यम से उन्होंने यह भी बताया है

इस योजना को पश्चिम बंगाल में लागू करने से लगभग 20 लाख से भी अधिक किसानों को लाभ पहुंचेगा।

किसान सम्मान निधि योजना का लाभ उठाने के लिए किसानों के पास सभी महत्वपूर्ण दस्तावेज जैसे कि आधार कार्ड, बैंक अकाउंट आदि होना अनिवार्य है और अकाउंट को आधार से लिंक होना भी अनिवार्य है। क्योंकि लाभ की राशि सीधे किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी।


पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवी तथा इस वर्ष की आखिरी किस्त सरकार द्वारा 25  दिसंबर 2020 को किसानों के खाते में भेजी जाएगी।

इस बात की घोषणा सरकार दोपहर 12:00 बजे 25 दिसंबर 2020 को वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से करेगी।

इसी वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में किस्त की राशि किसानों के बैंक अकाउंट में पहुंचाई जाएगी।

पीएम किसान सम्मान निधि योजना की सातवीं किसके अंतर्गत किसानों के बैंक अकाउंट में 18000 करोड रुपए पहुंचाए जाएंगे।

इस आर्थिक सहायता से लगभग 9 करोड किसानों को लाभ पहुंचेगा।

आयोजन के दौरान सरकार विभिन्न राज्यों के किसानों से बात भी करेगी तथा उनके समस्याओं को सुनेगी और उनका समाधान करने की कोशिश की जाएगी।


पीएम किसान सम्मान पंजीकरण फॉर्म                    यहां क्लिक करें

पीएम किसान सम्मान लाभार्थी स्थिति                            यहां क्लिक करें

लाभार्थी सूची की जाँच करें                                            यहां क्लिक करें

No comments :

Post a Comment