Thursday, 14 January 2021
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: ऑनलाइन फॉर्म,
PMFBY प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना: ऑनलाइन फॉर्म
देश के किसानों की उन्नति के लिए सरकार द्वारा काफी सारी योजनाएं आरंभ की गई हैं। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना भी देश के किसानों के लिए आरंभ की गई है।
आज हम आपको इस लेख के माध्यम से इस योजना से संबंधित सभी महत्वपूर्ण जानकारी प्रदान करने जा रहे हैं।
PM Fasal Bima Yojana
Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत देश के किसानों को किसी भी प्राकृतिक आपदा के कारण फसल में बर्बादी होने पर बीमा प्रदान किया जाएगा।
इस योजना का कार्यान्वयन भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा किया जाता है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना में केवल प्राकृतिक आपदा जैसे कि सूखा पड़ना, ओले पड़ना आदि ही शामिल है।
यदि किसी और वजह से फसल का नुकसान होता है तो बिमे की राशि नहीं प्रदान की जाएगी।Pradhanmantri Fasal Bima Yojana के अंतर्गत केंद्र सरकार द्वारा 8800 करोड़ रुपए का बजट निर्धारित किया गया है। इस योजना के अंतर्गत किसानों को खरीफ फसल का 2% और रवि फसल का 1.5% भुगतान बीमा कंपनी को करना होगा। जिस पर उन्हें बीमा प्रदान किया जाएगा। यदि आप भी इस योजना के अंतर्गत आवेदन करना चाहते हैं तो आपको आधिकारिक वेबसाइट पर जाकर आवेदन करना होगा।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत किसानों को फसल पर प्राकृतिक आपदाओं से होने वाले नुकसान पर आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। यह योजना 13 जनवरी 2016 को आरंभ की गई थी। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत बाढ़, आंधी, तेज बारिश आदि के चलते फसल को हुए नुकसान पर किसानों को आर्थिक सहायता प्रदान की जाती है। इस योजना को भारतीय कृषि बीमा कंपनी द्वारा संचालित किया जाता है। Fasal Bima Yojana के अंतर्गत एक वर्ष में लगभग 5.5 करोड़ किसानों के आवेदन आते हैं और इस योजना में अब तक 90000 करोड रुपए के दावों का भुगतान किया जा चुका है। यह दावे आधार सीडिंग के माध्यम से निपटाए जाते हैं। कोविड-19 लॉकडाउन के दौरान प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत 7000000 किसानों को 8741.30 करोड़ रुपए प्रदान किए गए।
इस योजना के अंतर्गत अतिरिक्त प्रीमियम की राशि राज्य एवं भारत सरकार द्वारा प्रदान किया जाता है और पूर्वोत्तर राज्यों में 90 फ़ीसदी प्रीमियम की राशि भारत सरकार द्वारा प्रदान की जाती है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत औसदन बीमित राशि ₹40700 कर दी गई है। यह राशि पहले ₹15,100 प्रति हेक्टेयर थी।
इस योजना के अंतर्गत बुवाई से पहले से लेकर कटाई के बाद तक की पूरा समय शामिल किया गया है। प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत रोकी गई बुवाई और फसल के बीच होने वाली प्राकृतिक आपदाओं से होने वाला नुकसान भी शामिल किया गया है। इस योजना के अंतर्गत समय-समय पर सुधार किए गए हैं। जिससे कि इसे फ्लैक्सिबल बनाया जा सके।
योजना का नाम प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना
विभाग मिनिस्ट्री ऑफ एग्रीकल्चर एंड फार्मर्स वेलफेयर
लाभार्थी देश के किसान
ऑनलाइन आवेदन के आरंभ तिथि आरंभ है
ऑनलाइन आवेदन की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2019(खरीफ फसल के लिए)
उद्देश्य देश के किसानों को सशक्त बनाना
सहायता राशि ₹200000 तक का बीमा
योजना का प्रकार केंद्र सरकार की योजना
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना किसानों की फसल को कुदरती आपदा से होने वाले नुकसान की भरपाई करने के लिए आरंभ की गई है। इस समय देश में कहीं भारी बारिश हो रही है तो कहीं सूखा पड़ा है। जिससे की फसल को काफी भारी नुकसान पहुंच रहा है। यदि फसल को कोई नुकसान होता है तो 72 घंटे में शिकायत स्थानीय कृषि कार्यालय किसान हेल्पलाइन नंबर पर दर्ज करानी होगी। इसके अलावा यह शिकायत क्रॉप इंश्योरेंस ऐप पर भी दर्ज कराई जा सकती है। यदि आपको इस बारे में अन्य जानकारी प्राप्त करनी है तो आप हेल्पलाइन नंबर वन 18001801551 पर संपर्क कर सकते हैं।
प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत प्रीमियम राशि
जैसे कि आप सभी लोग जानते हैं प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के अंतर्गत लाभ प्राप्त करने के लिए किसानों को प्रीमियम की राशि का भुगतान करना होता है। यह प्रीमियम की राशि अन्य फसल बीमा योजनाओं की अपेक्षा में प्रधानमंत्री बीमा योजना में बहुत कम रखी गई है। प्रीमियम की राशि कुछ इस प्रकार है।
खरीफ फसल के लिए: बीमित राशि का 2%
रबी फसल के लिए: बीमित राशि का 1.5%
सालाना वाणिज्यिक और बागवानी की फसल के लिए: बीमित राशि का 5%

No comments :
Post a Comment